योगी सरकार के 3 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने इन मुद्दों को लेकर साधा निशाना

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2020 - 06:42 PM (IST)

लखनऊ: योगी सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में अपराध बढ़ा है। कांग्रेस पार्टी जनमुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक लड़ती आ रही है। आज किसान परेशान हैं और प्रदेश में रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। अब यह लगता है कि भाजपा के विकास के दावे खोखले हैं। किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। भाजपा राज में किसानों ने लगातार आत्महत्याएं की हैं। बुंदेलखंड के किसानों की स्थिति बहुत दयनीय है। ओलावृष्टि से किसानों की फसल का काफी नुकसान हुआ है लेकिन सरकार फसल की नुकशान को लेकर कुछ नहीं कर रही है। यह सरकार किसानों के नाम केवल अपनी पीठ थपथपा रही है।
PunjabKesari
यूपी में 15.8 प्रतिशत सबसे अधिक बेरोजगार
उन्होंने बताया की गन्ना किसानों का अब तक भुगतान नहीं हुआ। योगी सरकार ने कहा था कि बेरोजगारों को नौकरी देंगे। लेकिन इसी सरकार ने सत्र में माना कि 40 लाख युवा अभी बेरोजगार हैं। इस सरकार में संघ लोक सेवा अनियमिताओं की भेंट चढ़ गया। नौकरी के लाखों पद खाली है लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। 1 लाख 59 हजार पदों की भर्ती सरकार ने निकाली जिसमें सभी विभागों की भर्ती शामिल है। लेकिन सभी परीक्षाओं को निरस्त किया गया या कोर्ट में चली गई। यूपी में हुई तमाम बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। यूपी में 15.8 प्रतिशत सबसे अधिक बेरोजगार हैं।
PunjabKesari
इस सरकार में बिजली विभाग का हुआ घोटाला
अध्यक्ष ने कहा कि यह घोटालों कि सरकार है। जिस सरकार ने जीरो टॉरलेंस के साथ काम करने की बात कही थी उसी सरकार में बिजली विभाग का घोटाला हुआ। लेकिन विभागीय मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यूपी के दलित पिछड़ों के छत्रवृति का घोटाला सामने आया लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इन्वेस्टरस समिट में पैसा बहाया गया लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। सार्वजनिक उपकरण की 123 कंपनियां में 46 कंपनियां चल रही है बाकी बन्द हो गयी। जिसका कोई लेखा जोखा सरकार के पास नहीं है।
PunjabKesari
राजधानी में लगातार हो रही हत्याएं
वहीं विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा की यूपी में लूट, हत्या, डैकती और  बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि यूपी में जंगल राज है। राजधानी में लगातार हत्याएं हो रही है। राजधानी में हत्याएं प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। यूपी में महिला सशक्तिकरण की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
हर वर्ष NCRB का डेटा सरकार पेश नहीं कर रही है। हर घण्टे 7 महिलाओं पर हिंसा हो रही है। यूपी में महिलाओ की हिंसा में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है।

डॉक्टरों ने कहा पोस्टमार्टम के समय कांपे हांथ
सरकार महिलाओं के ऊपर हो रही घटनाओं को दर्ज ही नहीं कर रही है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण उन्नाव की घटना है। जिसमें भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आरोपी पाया गया। दूसरी घटना फिर उन्नाव में हुई जिसमें पीड़िता को जिंदा जला दिया गया।
शाहजहांपुर की घटना भी इसी बात का उदाहरण है जिसमें भाजपा के पूर्व मंत्री अभियुक्त है। डॉक्टरों ने कहा कि हमारे हाथ कांप रहे थे जब बेटी का पोस्टमार्टम कर रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static