वाराणसी में लगे विवादित पोस्टर- मां दुर्गा के अवतार में नजर आई प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Saturday, Oct 09, 2021 - 04:05 PM (IST)

वाराणसी: यूपी प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के वाराणसी (Varanasi) दौरे से पहले इलाके में प्रियंका के पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, वाराणसी में 10 अक्टूबर को प्रियंका गांधी की किसान न्याय रैली है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के युवाओं ने विवादित पोस्टर (controversial poster) जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी को देवी दुर्गा (Devi durga) के रूप में स्थापित किया है, वहीं महिषासुर (Mahishasura) के रूप में किसानों के हत्यारे को बताया है। जिसे युवा कार्यकर्ता (youth worker) पूरे शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगा रहे हैं।
PunjabKesari
इस बारे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी किसानों के लिए दुर्गा मां का अवतार लिए हैं और उनके हत्यारों को सजा दिलाने के लिए वह अवतार लिया है। यह पोस्ट सबसे ज्यादा वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। बता दें कि बनारस वाले मिश्रा जी कहे जाने वाले हरीश मिश्रा ने इस पोस्टर को जारी किया है।
PunjabKesari
नवरात्रि में इस रैली से पहले प्रियंका गांधी मां कुष्मांडा के मंदिर में जाएगी और वहां दर्शन पूजन के बाद इस चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। नवरात्रि में 9 दिन देवी के अलग- अलग स्वरूपों के दर्शन होते हैं। इस क्रम में नवरात्रि के चौथे दिन यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी  यहां आ रही है। प्रियंका यहां माता के चरणों में मत्था टेकने के बाद यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी के जीत के आशीर्वाद लेंगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static