पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, कहा- भगवान राम का सौदा करती है BJP
punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 05:09 PM (IST)

लखनऊ: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम का सौदा करती है, भगवान राम को क्या पीएम मोदी ने पैदा किया है। भाजपा वालों का नारा है कि मोदी राम को लाए है। स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने देवी देवताओं को लेकर विवादित बयान दिया हो। साल 2014 में स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था शादियों में गौरी-गणेश की पूजा नहीं करनी चाहिए। यह मनुवादी व्यवस्था में दलितों और पिछड़ों को गुमराह कर उनको गुलाम बनाने की साजिश है। वर्ष 2014 में स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा के राष्ट्रीय महासचिव थे। इस मामले में एक परिवाद दाखिल किया था। परिवाद में स्वामी प्रसाद मौर्य को 295-ए में तलब किया गया था। साथ ही गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।