मुजफ्फरनगर में कोरोना का कहर जारी, तीन नए पॉजिटिव

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 03:40 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र की दाल मंडी में तीन और कोरोना पॉजिटिब पाए गए है। प्रशासन इन मरीजों को को कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया है। जिसकी जानकारी जनपद की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से शेयर की है।

बता दें कि बीते दिन दाल मंडी में एक व्यापारी की पत्नी कोरोना से संक्रमित आई थी। जिसका मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। महिला के संपर्क में आए कई लोगों को प्रशासन ने पहले ही क्वारेंटाइन कर उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए थे। जिनकी आज रिपोर्ट आई है। जिसमें महिला का पति व उसके 2 बच्चे भी कोरोन संक्रमित पाए गए है। वहीं प्रशासन ने रविवार को परिजनों के संपर्क में आने वालों को भी क्वारेंटाइन कर दिया है। बाहर निकले पर प्रतिबंध लगा दिया है। आस- पास के इलाके को सैनिटाइजर करा रहा है।

जानकारी के मुताबिक प्रशासन दालमंडी एरिया को सील कर दिया है। सैनिटाइज का कार्य भी किया जा रहा है। अब जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 51 से बढ़कर 54 पर पहुंच गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static