Corona in UP: प्रदेश में कोरोना के 317 एक्टिव केस, सबसे ज्यादा राजधानी में सक्रिय मरीज

punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 02:45 PM (IST)

Corona in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ा गिरवाट देखने को मिला है। 24 घंटे में प्रदेश में 10 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस दौरान 17 लोग रिकवर भी हुए। इसी के साथ राज्य में एक्टिव केस की संख्या कम होकर 317 तक पहुंच गई हैं।

प्रदेश के 5 जिले कोरोना मुक्त
आपको बता दें कि सोमवार को प्रदेश के 69 जिले में कोई भी संक्रमित नही मिला। फिलहाल सबसे ज्यादा मरीज शाहजहांपुर, मेरठ और वाराणसी में हैं। अकेले इन 3 ज‍िलों में 81 एक्टिव केस हैं। वही, 25 जिले पूरी तरह से संक्रमण मुक्‍त हो चुके हैं।

कहां मिले कितने संक्रमित
24 घंटे में लखनऊ में पॉजिटिव केस 1 (एक्टिव केस - 20) हैं। वही गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में 6 पॉजिटिव मरीज (एक्टिव केस - 24) और गाजियाबाद में 0 (एक्टिव केस 11) मिले हैं। इसके अलावा मेरठ में 0 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस - 29), गोरखपुर में 1 (एक्टिव केस - 16), वाराणसी में 3 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस - 22) मिले हैं। कानपुर नगर में 0 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस - 1), प्रयागराज में 0 (एक्टिव केस - 6) और लखीमपुर खीरी में 0 पॉजिटिमव केस (एक्टिव केस - 9), आगरा में 0 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस - 1) सामने आए हैं।

लखनऊ में यहां मिले संक्रमित
रविवार को लखनऊ में 24 घंटे में महज 1 कोविड मरीज मिले थे। इनमें सरोजनी नगर में 1 संक्रमित मरीज पाया गया हैं। वही 4 मरीज कोरोना से रिकवर हुए। फिलहाल जिले में कुल 20 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, रविवार को 24 घंटे में कुल 19 हजार 438 सैंपल की जांच हुई हैं। इस दौरान मेडिकल कॉलेजों में 5140 जांच और जिला अस्पताल में 8 हजार 861 जांच की गईं। वही निजी लैब में 237 सैंपल की जांच हुई।

लखनऊ में 244 सैंपल की जांच की गई। वहीं आगरा में 434, गौतमबुद्ध नगर में 32, गाजियाबाद में 1061, मेरठ में 868, प्रयागराज में 5, रायबरेली में 288, सहारनपुर में 178 सैंपल की जांच की गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static