पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2020 - 09:36 PM (IST)

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसारता जा रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार के कई मंत्री न केवल इसकी जद में आए हैं बल्कि कई की जान भी जा चुकी है। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
बता दें कि अरविंद सिंह गोप सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही रिपोर्ट आने के बाद गोप ने खुद को नगर कोतवाली क्षेत्र में बने अपने आवास पर होम आइसोलेट कर लिया है।