निगम चुनाव: मोहल्लों में OBC की गणना करेंगे कर्मचारी, BDC पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2023 - 07:49 PM (IST)

बरेली : वार्डों के आरक्षण के लिए ये नगर निगम रैपिड सर्वे कराएगा। इसके लिए र टीम गठित की गई है। इसमें नगर आयुक्त को शामिल किया गया है। रैपिड सर्वे में शहर के 80 वाडों में पिछड़ी जाति के लोगों के गणना की जाएगी। आबादी के हिसाब से वार्डों का आरक्षण तय होगा। 9 फरवरी तक टीम सर्वे पूरा कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। इसके बाद सर्वे रिपोर्ट शासन को नों भेजी जाएगी।

सर्वे के लिए बरेली के 80 वार्ड में 1894 जनगणना ब्लाक हैं। एक ब्लाक में 800- 900 की जनसंख्या की गिनती होनी है। इस गिनती के बाद तय होगा कि किस ब्लाक में कितने पिछड़े वर्ग यानि ओबीसी वर्ग के लोग निवास करते हैं। रैपिड सर्वे के लिए  नगर आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इसमें नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त प्रथम और अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को शामिल किया गया है। इस सर्वे में नगर निगम के कर्मचारी ही लगाए जाएंगे, क्योंकि उन्हें शहर के वार्ड के बारे में जानकारी है। माना जा रहा है कि जिन वार्डों के परिसीमन में नए मोहल्ले जुड़े या वार्डों की सीमा में घट बढ़ गई होगी, उनमें सर्वे में समय लग सकता है। कर्मचारियों का मानना है कि सर्वे की रिपोर्ट देने का समय कम है। इसलिए इसके समय को बढ़ाया जाए। 

बीडीसी पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी
स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों के बीच गुरुवार को चुनाव आयोग ने क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जनपद में दो खाली पदों पर 9 फरवरी को चुनाव कराया जाएगा। शासन से अधिसूचना जारी होते ही जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि विकासखंड  भोजीपुरा के अटापट्टी जनूबी और भदपुरा के मटकापुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद खाली है, जिन पर अब चुनाव कराया जाएगा। शासन से जारी अधिसूचना के मुताबिक 24 जनवरी को सुबह 10 से अपराह्न 4 बजे तक नामांकन होंगे। इसके बाद 25 जनवरी को सुबह 10 से कार्य समाप्त तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 27 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद 9 फरवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके अगले दिन 10 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना की जाएगी। मतगणना संबंधित ब्लाक पर होना प्रस्तावित है।

भोजीपुरा और भदपुरा ब्लॉक में एक-एक पदों पर होना है चुनाव
तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 27 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद 9 फरवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके अगले दिन 10 फरवरी को सुबह 8 भोजीपुरा के अटापट्टी जनूबी और भदपुरा के मटकापुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद खाली है, जिन पर अब चुनाव कराया जाएगा। शासन से जारी अधिसूचना के मुताबिक बजे से मतगणना की जाएगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक 24 जनवरी को सुबह 10 से मतगणना संबंधित ब्लाक पर अपराह्न 4 बजे तक नामांकन होना प्रस्तावित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static