यूपी स्थापना दिवस पर बोले योगी- विभाजनकारी तत्वों को बेनकाब कर भ्रष्टाचार पर करना होगा प्रहार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2023 - 11:32 AM (IST)

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 74वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। इस मौके पर प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि हम प्रदेश को अंधकार से निकालकर विकास की ऊंचाइयों की तरफ लेकर जा रहे हैं। प्रदेश में जातिवाद, मत और मजहब की विभाजनकारी रेखाओं ने हमारे राज्य की अपूर्णीय क्षति की है। ऐसी विभाजनकारी ताकतों को राज्यों की श्रेणी में लाना होगा। मोदी की परिकल्पना एक भारत, श्रेष्ठ बेनकाब करते हुए भ्रष्टाचार पर जोरदार प्रहार करना होगा। इन विकृतियों को हमेशा के लिए समाप्त करके हमें प्रदेश को देश के समृद्ध राज्यों की श्रेणी में लाना होगा। योगी ने अवध शिल्प ग्राम में आयोजित प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस कवायद के लिए हमें प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना एक भारत श्रेष्ठ भारत के साथ जुड़ना होगा।

एक्सपोर्ट हब बना उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में तबके राज्यपाल राम नाईक ने हम सबको प्रदेश स्थापना दिवस मनाने के लिए प्रेरित किया। सीएम ने कहा कि 2017 के पहले यूपी अपराध के गढ़ के रूप में विख्यात था। आज एक्सपोर्ट हब के रूप में विख्यात हो रहा है।

PunjabKesari

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
इस कार्यक्रम में युवा कल्याण विभाग के द्वारा 16 कलाकारों को विवेकानन्द यूथ अवार्ड दिया गया है। माटी कला बोर्ड से जुड़े पांच कारीगरों और हस्तशिल्पियों को माटी कला खादी ग्रामोद्योग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खेल विभाग के द्वारा 9 खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही तीन करके हमें प्रदेश को देश के समृद्ध कि इस कवायद के लिए हमें प्रधानमंत्री दिव्यांग खिलाड़ी भी सम्मानित हुए। विकास व समृद्धि की कामना की।

PunjabKesari

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामना
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आदि ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी। इन सभी राजनीतिक हस्तियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उप्र के विकास व समृद्धि की कामना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static