100 साल की बुजुर्ग दिव्यांग महिला से रेप के दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 08:51 AM (IST)

मेरठ:  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की एक अदालत ने 100 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के जुर्म में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सरकारी वकील निशांत कुमार गर्ग ने बताया कि मेरठ जिले के थाना जानी क्षेत्र में अक्टूबर 2017 में एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला के साथ अंकित पूनिया ने दुष्कर्म किया था।

बता दें कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड था। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला की बाद में मौत हो गई थी। महिला के पोते ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सरकारी वकील के अनुसार अदालत ने 100 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के मामले की सुनवाई के बाद आरोपी अंकित को दोषी करार देते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।                     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static