कानपुर हिंसा को लेकर तौकीर रजा का बड़ा बयान, कहा- बुलडोजर अगर जज है तो अदालतों को खत्म कर देना चाहिए

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 05:52 PM (IST)

बरेली: जिल में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा को लेकर मौलाना तौकीर रज़ा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अगर जज है तो अदालतों को खत्म कर देना चाहिए। कानपुर में जो कुछ हुआ वो सरासर बेईमानी है। पूरे देश के मुसलमानों को दबाने के लिए कानपुर में मुसलमानों पर जुर्म हो रहा है। हम कानपुर जायेगे। मुसलमान जब ख़ौफ़ में होता है तो और ज्यादा ताकतवर होता है। यह बात सरकार को समनी चाहिए।

भाजपा नेता नूपुर की हत्या करा सकती है आरएसएस
उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष ने मुसलमानों पर पथराव किया लेकिन उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अलकायदा वाले लोगो से कुछ जजों को भी धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा को भी धमकी मिली है। आरएसएस वाले भाजपा नेता नूपुर की हत्या करवा सकते है, इसलिए नूपुर के लिए सबसे सुरक्षित जगह जेल है।

कुछ लोग देश को पूरी दुनिया में बदनाम कर रहे हैं                              
उन्होंने कहा कि हमारा मुल्क घर वालो की बात नहीं सुन रहा वो गैरो की बात सुन रहा है। हमारे देश को पूरी दुनिया में बदनाम किया जा रहा है। कुछ लोगो की गलती की वजह से देश की बदनामी हो रही है। हमारा प्रदर्शन अपने गुस्से का इजहार करने और देश हित के लिए है। 10 जून को गंगा दशहरा है। हमारे प्रदर्शन में दो ढाई लाख लोग आते इसलिए हमने उस दिन प्रदर्शन करने से मना कर दिया है। उस दिन बहुत सारे लोग गंगा स्नान करने जाते है। ऐसे में दो ढाई लाख लोगों का आना ठीक नही। कुछ लोग कानपुर दोहराने का काम कर सकते है।

खंडित मूर्ति की पूजा नहीं होती: तौकीर रज़ा
 मौलाना तौकीर रज़ा ने कहा कि कुछ लोग फव्वारे को शिवलिंग बता रहे है। खंडित मूर्ति की पूजा नही होती। मुसलमानो को सताने के लिए फव्वारे को शिवलिंग बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठनों से अपील करता हु हमारा अंदरूनी मामला है। पीएम ने अभी तक अपनी चुप्पी नही तोड़ी है। उनका बोलना ही सरकार का बोलना माना जायेगा। सरकार से मैं ये कहना चाहूंगा, कि मीडिया डिबेट में कुछ प्रवक्ताओं पर रोक लगाई है लेकिन मीडिया पर रोक लगानी होगी। हिंदू मुस्लिम डिबेट के कारण देश का सर पूरी दुनिया के आगे झुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static