नोएडा में बढ़ रहा अपराध, 2 बदमाशों ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी गोली

punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 04:41 PM (IST)

नोएडाः नोएडा में अपराधित घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। नोएडा में फिर से सड़क पार कर रहे युवक को बाइक सवार 2 बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगते ही युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

मामला दादरी कोतवाली एरिया के जीटी रोड स्थित केनरा बैंक के पास का है। यहां सड़क पार कर रहे फैजान नाम के युवक को बाइक सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने नोएडा को रेफर कर दिया।

नोएडा में लगातार अपराधिक घटनाएं होने पर लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। साथ ही लोगों का आरोप है कि कुछ शरारती तत्व माहौल को खराब करना चाहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static