सिलेंडर के पास बैठा था मगरमच्छ, किचन में घुसा शख्स तो...

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 06:50 PM (IST)

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के एक घर के किचन में मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ को देखते ही घर के लोगों की सिटी बिट्टी गुल हो गई। उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ एलपीजी सिलेंडर के बिलकुल पास बैठा था। इसकी जानकारी होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

मामला पलिया थाना क्षेत्र के मटैहिया गांव का है। यहां ग्रामीणों ने मगरमच्छ की सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने का काम शुरू किया।

टीम ने जैसे ही मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की तो पहले उसने हमला कर दिया। किसी तरह से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ पर काबू पाया। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद मगरमच्छ को शारदा नदी में छोड़ दिया गया।









 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static