से/क्सुअल संबंध बनाओगे....कस्टमर ने कैब ड्राइवर को भेजा अश्लील मैसेज, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 08:37 PM (IST)

CabDriverIssue: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने कैब ड्राइवरों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में एक कैब ड्राइवर को ग्राहक द्वारा भेजे गए आपत्तिजनक और अश्लील संदेशों का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो ड्राइवर ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है।

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में कैब ड्राइवर विशाल ने बताया कि कुछ ग्राहक मंदिरों के लिए राइड बुक करते हैं, लेकिन बुकिंग के तुरंत बाद अश्लील संदेश भेजने लगते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्राहक ड्राइवर से आपत्तिजनक प्रस्ताव रखता है और मना करने पर राइड को कैंसल कर देता है।

ड्राइवर का कहना है कि पहले इस तरह की घटनाएं बाइक टैक्सी (रैपिडो) चालकों के साथ होती थीं, लेकिन अब कैब ड्राइवर भी इसी तरह के उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई ड्राइवर किसी यात्री के साथ ऐसा व्यवहार करे तो कंपनी तुरंत कार्रवाई करती है, लेकिन जब ड्राइवर पीड़ित होता है तो कंपनियां चुप्पी साध लेती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने अपने साथ हुई ऐसी ही घटनाओं का जिक्र किया, जबकि कुछ ने कैब कंपनियों से ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

गौरतलब है कि हाल ही में चंडीगढ़ में भी एक कैब ड्राइवर द्वारा महिला यात्री को अश्लील संदेश भेजने और धमकी देने का मामला सामने आया था, जिसे लेकर पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठे थे। ऐसे मामलों से यह साफ होता है कि ऑनलाइन राइड बुकिंग प्लेटफॉर्म पर ड्राइवरों और यात्रियों—दोनों की सुरक्षा को लेकर मजबूत नीति की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static