'I Can See You...', साइबर जालसाज ने हैक किए 'पूरे परिवार' के PHONE, कागज पर लिखकर भी नहीं कर पा रहे बात, हर Activity पर पैनी नजर!
punjabkesari.in Saturday, Mar 01, 2025 - 04:34 PM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से साइबर क्राइम का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक साइबर जालसाज ने एक परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन हैक कर लिए। हुसैनगंज निवासी पीड़ित विक्रम चोपड़ा ने आरोप लगाया कि जालसाज को उनके घर की हर एक एक्टीविटी के बारे में जानकारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उन्हें मैसेज किया 'आई कैन सी यू'. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आरोपी के कंट्रोल में सारे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
पीड़ित विक्रम चोपड़ा ने बताया कि घर की सारी जानकारी जालसाज के पास है। उसने घर के सारे इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स को अपने कंट्रोल में किया हुआ है। घर की हर एक एक्टीविटी पर उसकी नजर है। इस मामले में डीसीपी सेंट्रल जोन रवीना त्यागी का कहना है कि मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सभी नंबरों की जांच हो रही है।
यूपी एसटीएफ ने पकड़े दो साइबर जालसाज
कुछ दिनों पहले यूपी एसटीएफ ने एक बड़ी सफलता हासिल की थी। एसटीएफ ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ये चीनी नागरिकों के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग और ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी का काम करते थे। आरोपियों की पहचान रोहन अग्रवाल और हर्ष वर्धन गुप्ता के रूप में हुई थी। रोहन अग्रवाल प्रयागराज का रहने वाला है। वहीं हर्ष वर्धन गुप्ता कानपुर नगर का रहने वाला है।