ई-मेल हैक कर हासिल किया ''बैंकिंग पासवर्ड'' और ''OTP'', फिर साइबर अपराधियों ने दो लोगों से ठगे 1.40 करोड़ रुपये

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 11:14 AM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में साइबर अपराधियों ने दो लोगों से करीब 1.40 करोड़ रुपए कथित तौर पर ठग लिये। पुलिस उपायुक्त शैव्या गोयल ने बताया कि पवन कुमार भारती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि साइबर अपराधियों ने उनके ई-मेल को हैक करके उनका इंटरनेट 'बैंकिंग पासवर्ड' और 'ओटीपी' अनाधिकृत रूप से हासिल कर लिया तथा उनके खाते से 59 लाख रुपये निकाल लिये। 

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बुधवार रात को अक्षय सिंह नाम के व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि मार्च में कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया और शेयर बाजार में पैसा लगाने के लिए उन्हें राजी किया। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
गोयल के अनुसार, शुरू में अक्षय ने 50 हजार रुपए लगाये और पांच मार्च 2026 से 12 मार्च तक साढ़े पांच रुपये लगाये। पुलिस उपायुक्त के अनुसार ठगों ने अक्षय को शेयर बाजार मे ज्यादा मुनाफा का झांसा देकर उनसे करीब 91.78 लाख रुपये निवेश कराये। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि जब उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें 'ब्लॉक' कर दिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static