दलित युवती से दुष्कर्म में रहा नाकाम, तो दरिंदे ने मासूम का कर दिया एेसा हाल

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 02:30 PM (IST)

सम्भल(उप्र): सम्भल के बनियाठेर क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर 11 साल की एक दलित लड़की की गला दबा कर हत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय एक दलित बालिका एक विवाह समारोह में आई थी।

जानकारी के अनुसार तड़के किसी युवक ने उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बालिका ने विरोध किया तो उसका गला दबाने की कोशिश की गई। इस संघर्ष में लड़की के मुंह पर चोट आई है। लड़की के बेहोश होने पर युवक उसे छोड़कर भाग गया।

पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 354-क (यौन उत्पीड़न) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि बालिका को चन्दौसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी तबीयत सम्भलते ही आरोपी की शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static