खेल जगत से आई बुरी खबर, Olympics में भारत को गोल्ड जिताने वाले दिग्गज खिलाड़ी का निधन, भारत को बड़ा झटका!
punjabkesari.in Sunday, Jan 11, 2026 - 05:28 PM (IST)
UP Desk : खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मास्को ओलिंपिक में आठ गोल कर भारत को जीत दिलाने वाले ओलिंपियन दविंदर सिंह गरचा का शनिवार को निधन हो गया। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय हॉकी का हिस्सा रहे दविंदर सिंह गरचा का जाना भारत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
यह भी पढ़ें : मां-बाप के खाने में रोज नींद की दवा... प्रेमी संग बिताती रात, 1 साल चला सिलसिला; फिर एक दिन... रात 11:30 बजे हुआ ऐसा कांड, घरवालों के उड़ गए होश
भारतीय हॉकी टीम ने 1980 के समर ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल छह ओलंपिक मैचों में आठ गोल मारे थे। उन्होंने सिर्फ तीन टूर्नामेंट खेलकर 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 19 गोल किए थे। वह मशहूर मोहिंदर सिंह मुंशी हॉकी टूर्नामेंट के अध्यक्ष थे। हर वर्ष इनकी देखरेख में टूर्नामेंट करवाया जाता था।
यह भी पढ़ें : UP में फिर बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां! अब इतने दिनों तक रहेंगे बंद... नई गाइडलाइन जारी; जानें कहां कब तक अवकाश
जालंधर के ओल्ड जवाहर नगर निवासी दविंदर सिंह गरचा का जन्म सात दिसंबर 1952 को हुआ था। उनके निधन की खबर से सुरजीत हाकी सोसायटी और हाकी खिलाड़ियों में शोक की लहर है। दविंदर सिंह गरचा का अंतिम संस्कार 14 जनवरी को किशनपुरा श्मशानघाट में किया जाएगा।

