यमुना एक्सप्रेस-वे पर Accidents के बाद 11 KM घसीटा युवक का शव, टोल प्लाजा पर गाड़ी रुकी तो दो टुकड़ों में मिली बॉडी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 02:38 PM (IST)

मथुरा Road Accidents:  यमुना एक्सप्रेस-वे yamuna express पर दिल्ली के कंझावला जैसा हादसा समाने आया है जहां पर कार में फंस कर एक शव करीब 11 किलोमीटर तक घसीटा। घटना की जानकारी उस समय हुई जब कार मथुरा टोल पर रुकी। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड की नजर कार के नीचे फंसे शव पर पड़ी तो उसने शव को देखा। मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से निकाला। शव दो टुकड़ों में बट चुका था। कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के पास से एक की पैड फोन और जेब से पांच सौ रुपए बरामद हुए हैं।

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने बताया कि  जिस कार में शव फंसा था वह आगरा से दिल्ली जा रही थी। दिल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह स्विफ्ट कार चला रहे थे। उन्होंने बताया कि रात को एक्सप्रेस- वे पर कोहरा था। किसी वाहन से ये हादसा हुआ होगा, जिसका शव एक्सप्रेस-वे पर पड़ा रहा होगा। कोहरे में शव दिखाई नहीं दिया। ऐसे में कार में फंसकर घिसटता चला आया होगा।

PunjabKesari

SP देहात त्रिगुन विशेन ने बताया कि मृतक का शव इस कदर बिगड़ गया था कि चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है। शिनाख्त के लिए आसपास के गांव वालों में बात की जा रही है। वहां पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर मांट क्षेत्र में माइल स्टोन-106 पर खून के निशान मिले हैं। आशंका है कि वहां हादसा हुआ था। शव टोल प्लाजा तक घिसटता आया। माइल स्टोन-106 से टोल प्लाजा की दूरी करीब 11 किमी है। टक्कर कार से हुई या किसी और वाहन से इसकी जांच की जा रही है।

SP ने बताया कि घटना आज सुबह कि है एक कार में 2 महिला और 2 पुरुष सवार थे। वे लोग दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र के संगम विहार के रहने वाले हैं। परिवार के लोग एक शादी कार्यक्रम से लोट रहे थे।टोल कटाने के लिए जब गाड़ी रुकी तो वहां मौजूद गार्ड ने गाड़ी के पीछे से सड़क पर बहते खून के निशान दिखे। फिर गाड़ी के पीछे जाकर देखा तो एक युवक का शव फंसा था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि हादस इस गाड़ी से हुआ है या किसी अन्य गाड़ी से हुआ है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static