किसान मेला देवरिया से लौटते हुए डिप्टी CM ने कुशीनगर के लिए कहीं यह बड़ी बात

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2022 - 07:54 AM (IST)

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार दोपहर कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने पथरदेवा (देवरिया) में आयोजित त्रिदिवसीय किसान मेला व प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। उप मुख्यमंत्री ने शाम को कुशीनगर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर में चौमुखी विकास के लिए संकल्पित बताया।

देवरिया में आयोजित 3 दिवसीय कृषि मेले में अपने एक दिवसीय दौरे पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक वहां पहुंचे। जिलेभर के भाजपा नेता उप मुख्यमंत्री के स्वागत में एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। कार्यक्रम से जाते समय उन्होंने  अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की । उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कुशीनगर जनपद उनके हृदय में है। यह भगवान बुद्ध की धरती है शांति का संदेश पूरी दुनिया में यहां से जाता है। 

उन्होंने आगे कहा कि कुशीनगर के चतुर्मुखी विकास  व सर्वश्रेष्ठ विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जो भी प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं उस पर कार्य किया जाएगा।  जो भी कार्य हैं वे समय-सीमा में पूरे हों उसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। हर परिस्थिति में कुशीनगर को सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में स्थापित करने के लिए वे संकल्पित है। जो भी परेशानियां हैं उसका निराकरण करेंगे। उन्होंने एयरपोर्ट के बंद परिचालन के संदर्भ में कहा कि अधिकारियों से बात चल रही है तथा भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री से कल ही वे इस संदर्भ में फोन पर बातचीत कर समस्या का निराकरण करने का प्रयास करेंगे। उन्होनें कहा हवाई यातायात शीघ्र  प्रारम्भ किया जाएगा।

एयरपोर्ट पर माननीय विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, माननीय विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, माननीय विधायक देवरिया सदर डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम,  पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र व अन्य गणमान्यों ने मा. उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों की भी उपस्थिति रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static