विधानसभा उपचुनाव परिणाम पर बोले- डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, यूपी सहित देश में भाजपा की चल रही लहर
punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2022 - 06:14 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि की जीत पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है।
उप चुनाव के परिणाम बता रहे हैं कि यूपी सहित देश में भाजपा की लहर चल रही है,हिमाचल प्रदेश और गुजरात में 8 दिसंबर को सबका साथ सबका विकास के कारण,बार बार भाजपा सरकार के लिए ऐतिहासिक विजय मोदी जी नाम काम और बूथ स्तर तक मज़बूत संगठन के बूते प्राप्त होगी!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 6, 2022
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उप चुनाव के परिणाम बता रहे हैं कि यूपी सहित देश में भाजपा की लहर चल रही है, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में 8 दिसंबर को सबका साथ सबका विकास के कारण, बार- बार भाजपा सरकार के लिए ऐतिहासिक विजय मोदी जी नाम काम और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन के बूते प्राप्त होगी!
बता दें कि गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव भाजपा ने सपा प्रत्याशी को 34 हजार वोट से सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को हरा दिया है। भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के के बाद गोला विधानसभा की सीट रिक्त हुई थी। बाद में चुनाव आयोग ने इस सीट पर तीन नवंबर को हुई थी वोटिंग थी। ईवीएम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडी के स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। पैरामिलिट्री फोर्स का पहरा रहा है। आज मतगणना हुई जिसमें भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है।