पहाड़ों में तबाही… भारी बारिश से अमरोहा में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की चपेट में आए दर्जनों गांव

punjabkesari.in Thursday, Aug 07, 2025 - 06:08 PM (IST)

Amroha News, (मो. आसिफ): पहाड़ों पर जगह-जगह हो रही भारी बारिश से जहां तबाही मची हुई है वहीं, मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बारिश से गंगा नदी का जलस्तर अमरोहा में भी बढ़ गया है। दर्जनों गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा गंगा किनारे बसे गांव में अनाउंसमेंट कर गंगा नदी से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है। वहीं गंगा किनारे की बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है और प्रशासनिक टीमें भी गंगा किनारे मुस्तैद है।
PunjabKesari
बता दें कि जिले से होकर गुजरने वाली गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बिजनौर बैराज से गंगा नदी में निरंतर पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे गंगा नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर से अमरोहा जनपद की हसनपुर और धनौरा तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है। गंगा तिगरी में पुजारियों की झोपड़ियां पानी में डूबी हुई हैं। श्मशान घाट का एक हिस्सा भी जलमग्न है। गंगा घाट पर अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खादर क्षेत्र के गांवों के खेतों में पानी भरा हुआ है। किसानों को पशुओं के लिए हरा चारा लाने में कठिनाई हो रही है। लंबे समय से पानी भरे होने के कारण फसलें गलने की कगार पर हैं।
PunjabKesari
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने गंगा किनारे बसे गांव का निरीक्षण भी किया जिसमें उन्होंने प्रशासन कर्मचारियों द्वारा गांव में अलर्ट रहने की सलाह दी है। वहीं अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वत्स ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है प्रशासन की टीम गंगा किनारे मुस्तैद है, अनाउंसमेंट कर रही है। लोगों को गंगा किनारे से दूर रहने ओर सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित कर रहे है। वहीं तहसील में फूड पैकेट्स भी उपलब्ध कराए गए है जिससे अगर जरूरत पड़ती है तो जल्द ही लोगो को उपलब्ध करा सके। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं लोग दहशत में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static