मुख्तार अंसारी और अतुल राय के जेल में होने के बावजूद नहीं रुक रहा जिले का विकास: बसपा

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 10:07 AM (IST)

मऊ: मऊ जिले के नगर पालिका कम्युनिटी हाल में बहुजन समाज पार्टी द्वारा आजमगढ मंडल के मासिक स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद और वाराणसी जोन के मुख्य इंचार्ज घनश्याम चन्द्र खरवार उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आजमगढ मंडल के समस्त पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया है। देश और प्रदेश में जो सदियों से समाज में भाईचारा बिगड़ा है बहुजन समाज पार्टी के लोग उसे बनाने के लिए निकले हैं। इसी के तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वार्ता किया जा रहा है। 

घनश्याम खरवार ने कहा कि घोसी लोकसभा के सांसद अतुल कुमार राय को फर्जी तरीके से फंसाया गया हैं। लोकसभा चुनाव में नामांकन के बाद ही उनको फर्जी मुकदमें में फंसा दिया गया। लेकिन इसका जवाब जनता ने अपने वोट के माध्यम से देकर उनको भारी मतों से जीत दिलाई और उऩको लोकसभा में पहुंचा कर जबाब दे दिया। समस्त बसपाई को न्यायालय से उम्मीद है कि हमारे पक्ष में न्याय करेगी और जल्द ही घोसी के सांसद जनता के बीच में होंगे। 

बसपा के घोसी लोकसभा सांसद अतुल कुमार राय और सदर विधानसभा के विधायक मुख्तार अंसारी जेल में हैं। इसके बावजूद जिले का विकास रुक नहीं रहा है। उनकी निधि का पैसा क्षेत्र की जनता के विकास में लगता है। हां, उनके जेल में होने से विकास थोड़ा प्रभावित जरूर होता है। उनकी उपस्थिती क्षेत्र में होनी चाहिए, जो नहीं हो पाती है। इसके जिम्मेदार हमारे सांसद नहीं हैं बल्कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार है। जो उनको फर्जी केस में फंसाकर जेल में बंद करवा दिया है। 

आगे धारा 370 पे कहा कि जब संविधान बन रहा था उस समय धारा 370 को बाबा साहब अम्बेडकर ने अपनी कलम से संविधान में नहीं जोड़ा था। बल्कि पंडित जवाहर लाल नेहरु और तमिलनाडू के आलिगर जो कि संविधान सभा के सदस्य से इन लोगों के माध्यम से जोड़ा गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर धारा 370 का उस समय भी विरोध कर रहे थे और आज हम उनके अनुयाई हैं। हमारी पार्टी बसपा की मुखिया बहन कुमारी मायावती ने धारा 370 हटाने के पक्ष में समर्थन किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static