अमेठी में बिन बरसे लौटे बादल, किसानों के सामने पैदा होने लगी समस्या

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2019 - 04:44 PM (IST)

अमेठी: अमेठी जिले में गर्मी से हर कोई बेहाल है। यहां सोमवार सुबह आसमान में घने बादल छाए, लेकिन दोपहर होते-होते गायब हो गए। जिले में बरसात नहीं होने से खेती किसानी का काम गति नहीं पकड़ रहा है। किसान मानसून के इंतजार में हैं पर आसमान में बादल छाने के बाद भी नहीं बरस रहे हैं। किसान मन मोहन ने कहा कि अब बरसात नहीं होने से किसानों के सामने समस्या पैदा होने लगी है। धान की रोपाई का काम शुरू नहीं हो पा रहा है।

किसान राम बरन, मुस्तकीम, संजय सिंह व गंगादीन ने कहाकि मौसम बनने के बाद भी जिले में बरसात नहीं हो रही है। नहर व नलकूप भी सूखे पड़े हैं। किसान चाहकर भी पानी के अभाव में खेती किसानी का काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं।






 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static