UP Byelection Result LIVE: नेताजी की विरासत बचा लेंगी डिंपल यादव या BJP मारेगी बाजी, पढ़ें लाइव

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 02:57 PM (IST)

लखनऊ(अरवीन): उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर सदर तथा खतौली विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना का काम गुरुवार सुबह शांतिपूर्ण माहौल के बीच शुरु हो गया। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है और दोपहर बाद तक नतीजे आने की संभावना है। इन उपचुनावों के लिए पिछली 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। इस दौरान मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में 54.01 प्रतिशत, खतौली विधानसभा क्षेत्र में 56.46 फीसदी और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में 33.94 प्रतिशत वोट पड़े थे। 

LiVE UPDATE:-

 

 

डिंपल यादव की जीत से एक हुआ यादव परिवार, शिवपाल की पार्टी का सपा में होगा विलय
डिंपल यादव की जीत तय होने के बाद सपा में प्रसपा के विलय की अटकलें तेज हो गईं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव की जीत लगभग तय होने के बाद सैफई पहुंचे अखिलेश ने शिवपाल को पार्टी का झंडा प्रदान किया। सपा और शिवपाल ने अपने-अपने हैंडल से इस घटनाक्रम की तस्वीर भी ट्वीट की। घटनाक्रम से सपा में प्रसपा के विलय के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

- रामपुर उपचुनाव: करीब 10 हजार वोटों के अंतर से आगे हुए BJP उम्मीदवार आकाश सक्सेना

मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव सवा दो लाख से अधिक वोटों से आगे
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की विरासत अब उनकी बहू डिंपल यादव संभालेंगी। मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने अजेय बढ़त बना ली है। डिंपल यादव ने अभी तक 2, 16, 948 वोटों की बढ़त बना ली है। अभी तक डिंपल यादव को 443561 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 227608 वोट मिले हैं।

मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव 95874 मतों से आगे
मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव 95874 मतों से आगे चल रही हैं। डिंपल यादव को 216381 मत हासिल हुए हैं, जबकि बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य 120507 वोट मिले हैं।

बड़ी जीत की ओर सपा की डिंपल यादव, 81215 वोटों से आगे
मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं। डिंपल यादव ने बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य से 81215 वोटों से आगे चल रही हैं।

मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव 75 हजार वोटों से आगे
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत लगभग तय हो चुकी है। डिंपल यादव भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से 75 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही है। अभी तक डिंपल यादव को 154874 वोट मिले हैं, जबकि रघुराज सिंह शाक्य को 79925 वोट हासिल हुए हैं।


मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव 65752 वोटों से आगे
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं। डिंपल यादव ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य से 65752 वोटों से आगे चल रही है। डिंपल यादव के खाते में अभी तक 135521 वोट गए हैं, जबकि रघुराज सिंह शाक्य को 69769 वोट मिले हैं।

मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव 51 हजार से अधिक वोटों से आगे
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव 51 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। डिंपल यादव को 96409 और बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 45387 मत हासिल हुए हैं।

मैनपुरी में SP की डिंपल यादव 45 हजार से अधिक वोटों से आगे
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव 45 हजार से अधिक वोटों से बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य से आगे चल रही हैं। डिंपल यादव 84251 वोट मिले हैं, जबकि रघुराज शाक्य के खाते में 38988 वोट हासिल हुए हैं।

मैनपुरी उपचुनाव में सपा की डिंपल यादव 35574 वोटों से आगे
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। डिंपल यादव अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य से 35574 वोटों से आगे चल रही हैं। डिंपल यादव को 62307 वोट मिले हैं, जबकि रघुराज सिंह शाक्य को 26733 वोट मिले हैं।

मैनपुरी उपचुनाव में बीजेपी के रघुराज सिंह अपना ही बूथ हारे
मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य जसवंतनगर विधानसभा का अपना बूथ धौलपुर 187 वोटों से समाजवादी पार्टी से हारे

मैनपुरी उपचुनाव में SP की डिंपल यादव ने बनाई बड़ी बढ़त
मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने शुरूआती रुझानों में बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य पर 25000 वोटों की बढ़त बना ली है।

मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव 16999 वोटों से आगे
अभी तक कि हुई मतगणना के मुताबिक सपा की डिंपल यादव को 16999 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 6216 वोट मिले हैं।

भोगाव विधानसभा से डिंपल यादव 1775 वोट से आगे
मैनपुरी भोगाव विधानसभा से पहला राउंड: डिम्पल यादव 3518 और रघुराज सिंह शाक्य 1743. सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव 1775 वोट से आगे।

Mainpuri सदर से डिंपल यादव 1556 वोट से आगे
मैनपुरी सदर विधानसभा से पहला राउंड: डिम्पल यादव 3512 और रघुराज सिंह शाक्य 1956 वोट मिले.सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव 1556 वोट से आगे।

जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से डिंपल यादव 13800 वोटों से आगे
मैनपुरी की जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा की डिंपल यादव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक 6 राउंड की गिनती में डिंपल यादव 13800 वोटों से आगे चल रही हैं।

 सपा की डिंपल यादव 4800 वोटों से आगे
मैनपुरी ससदीय सीट से डिंपल यादव सभी पांचों विधानसभा से आगे चल रही हैं। भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य पीछे चल रहे हैं। डिंपल यादव करीब 4800 वोटों से आगे चल रही हैं।

- मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में शिवपाल यादव की विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को बढ़त मिली है। पोस्टल बैलट की तीन राउंड की गिनती में डिंपल ने बीजेपी के रघुराज शाक्य से आगे चल रही हैं।

शुरूआती रुझानों में मैनपुरी उपचुनाव में सपा की डिंपल यादव आगे चल रही है। बैलट पेपर की गिनती में जसवंतनगर विधानसभा सीट से डिंपल यादव ने लीड ले ली है। बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य पीछे चल रहे हैं।

 

भाजपा के रघुराज शाक्य ने किया जीत का दावा
बता दें कि मतगणना शुरु होने से ठीक पहले BJP के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिला है। शाक्य ने कम वोटिंग प्रतिशत पर कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बूथ कैप्चरिंग नहीं कर सके, लिहाजा वोटिंग कम दिख रही है। उन्होंने कहा कि जब मतगणना होगी तो परिणाम चौंकाने वाला होगा।
 

PunjabKesariनेताजी के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर कराया गया उपचुनाव
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण सीट रिक्त होने की वजह से कराया गया है। वहीं, रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीटों का उपचुनाव क्रमशः सपा विधायक आजम खां और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विक्रम सिंह सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण उनकी सदस्यता निरस्त होने के चलते कराया गया है। इन उपचुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा और सपा-राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। इस साल जून में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में अपनी स्तब्धकारी पराजय के बाद सपा के लिए मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा सीट का उपचुनाव बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। वहीं, खतौली सीट पर चुनाव लड़ रहे सपा के सहयोगी रालोद के लिए भी यह प्रतिष्ठा का सवाल है।

PunjabKesariडिंपल यादव का BJP उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य से मुकाबला
मैनपुरी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य से मुकाबला है। शाक्य पूर्व में अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव के करीबी थे। वह इस साल की शुरुआत में हुए प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं, रामपुर सदर विधानसभा के उपचुनाव में सपा ने आजम खां के करीबी आसिम राजा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक शिव बहादुर सक्सेना के बेटे आकाश सक्सेना को मैदान में उतारा है। खतौली उपचुनाव में निवर्तमान विधायक विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। उनका मुकाबला रालोद के मदन भैया से है। हालांकि, इन उपचुनावों के नतीजों का केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन हार-जीत का मनोवैज्ञानिक प्रभाव वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static