BJP MLA का विवादित बयान- पाकिस्तान में बसती है ओवैसी की आस्था, कराया जाए DNA
punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2020 - 12:29 PM (IST)
बलियाः अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले बलिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी देश का दुश्मन है अगर उसका डीएनए टेस्ट कर दिया जाए तो उसकी आस्था पाकिस्तान में बसती है। वह जिन्ना की तरह इस देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं।
ओवैसी के भीतर का भाव है भारत की बर्बादी-सुरेंद्र सिंह
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शायद वह भूल रहे हैं कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ जैसे राष्ट्र भक्त भी धरती माता पैदा कर चुकी है। ओवैसी की भी दवा कर दी जाएगी। ओवैसी के भीतर का भाव है भारत की बर्बादी, लेकिन भारत की बर्बादी नहीं होगा। वो खुद बर्बाद हो जाएंगे जो देश के प्रति बुरी नजर रखेंगे। शाहीन बाग का धरना प्रायोजित धरना है।
भारत में रामराज्य कायम होगा- बीजेपी MLA
इतना ही नहीं सुरेंद्र सिंह ने पीएम मोदी जी अमित शाह और सीएम योगी को राम, लक्ष्मण और हनुमान की उपाधि दी। उन्होंने कहा कि भारत में रामराज्य कायम होगा और रावण का वध होकर रहेगा।
'रावण की संस्कृति में हैं ओवैसी'
उन्होंने कहा कि रावण की संस्कृति में ओवैसी हैं और रावण का मुखिया राहुल गांधी है। रावण की नायिका ममता बनर्जी है। ये सारे लोग रावण खानदान के है। इन लोगों की भावना एक है इनका डीएनए एक है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों के बीच समन्वय आवश्यक : डोभाल

Ashadha gupt Navratri 2022: इस विधि से करें घट स्थापना, पूरी होगी हर कामना

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?