कुशीनगर में जिलाधिकारी ने किया धान खरीद केन्द्रो का निरीक्षण, किसानों से की बातचीत

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 11:30 PM (IST)

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गुरूवार को विभिन्न धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। सिसवा धोकरहा धान क्रय केंद्र के निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने कृषकों के पंजीकरण रजिस्टर को चेक किया, बोरियों की उपलब्धता जानी तथा धान की किस्म, गुणवत्ता, नमी मापक यंत्र आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पिछली बार कितने किसानों से धान क्रय किया गया था इसकी सूची उपलब्ध करने को निर्देशित किया। साधन सहकारी समिति के सचिव को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि धान क्रय के संबंध में कृषकों की बैठक की जाए तथा पारदर्शी पूर्ण तरीके से धान क्रय किया जाए।      

सचिव साधन सहकारी समिति को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय खरीद की प्रतिशतता में सुधार नहीं होगा तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें। धान क्रय केंद्र कुड़वा दिलीप नगर के निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने कृषक रजिस्टर को चेक किया, बोरो की उपलब्धता जानी, प्रतिदिन उठान और ढुलाई के बारे में जाना। सचिव और किसानों की बैठक के लिये उपायुक्त सहकारिता को निर्देशित किया।तत्पश्चात जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र कसया का निरीक्षण करते हुए वहां भी रजिस्टर को चेक किया तथा उपस्थित किसानों से बातचीत की। जिलाधिकारी ने प्रात: समय से धान क्रय को शुरू किये जाने तथा धान को चावल मिल तक नियमित तौर पर भेजने का निर्देश दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static