अनमय की जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिलेगी मदद, 16 करोड़ के इंजेक्शन के लिए DM ने CM को भेजा पत्र

punjabkesari.in Saturday, Aug 27, 2022 - 04:11 PM (IST)

सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर में एक खतरनाक बीमारी से पीड़ित 7 महीने के अनमय को योगी सरकार ने नया जीवन दान देने का काम किया है। मासूम अनमय को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी यानी SMA टाइप ONE नामक बीमारी है। जिसके चलते उसकी जान बचाने के लिए 16 करोड़ के इंजेक्शन लगाने की जरूरत है। इसी कड़ी सुल्तानपुर के DM रवीश गुप्ता ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन से इस संदर्भ में मदद के लिए शासन को पत्र लिखा है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली नगर के सौरमऊ स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी सुमित कुमार सिंह का पुत्र अनमय सिंह (7 माह) को गंभीर बीमारी है। जिसके इलाज के लिए DM ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा कर आग्रह किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखा की 16 करोड़ रुपए का खर्च है। वही इस मामले की जांच करके SDM ने पुष्टि भी कर दी है।

जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल परिवार आर्थिक रूप से इतना मजबूत नहीं है कि वह खुद 16 करोड़ रुपए का इंजेक्शन लगवा पाए। बता दें कि अनमय के पिता सुमित कुमार सिंह यूको बैंक में कर्मचारी हैं और पत्नी अंकिता सिंह हाउस वाईफ हैं। सुमित ने बताया कि उनकी एक 5 साल की बेटी और 7 माह का एक बेटा अनमय सिंह है। तकरीबन तीन महीने पहले अनमय की शारीरिक ग्रोथ में कुछ कमी हुई। जिसके बाद अनमय को दिल्ली के सर गंगा राम और एम्स जैसे बड़े अस्पताल में दिखाया। जहां पता चला कि बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी यानी SMA टाइप वन नाम की गंभीर बीमारी हो चुकी है। जिसका इलाज बहुत महंगा है। इसी के चलते अगर बच्चे का इलाज ना हो पाए तो 2 साल के भीतर ही बच्चे की मौत हो जाती है। बताया जा रहा है कि इस बिमारी से पीड़ित बच्चे को एक इंजेक्शन लगाया जाता है। जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static