जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने के आरोप में Doctor गिरफ्तार, श्रीनगर पुलिस ने Saharanpur से उठाया

punjabkesari.in Friday, Nov 07, 2025 - 02:39 PM (IST)

सहारनपुर (रामकुमार पुंडीर):  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बड़ी खबर आई है यहां पर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने देर रात सहारनपुर से एक निजी अस्पताल से MBBS डॉक्टर आदिल अहमद को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आदिल अहमद पर आरोप है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का पोस्टर लगाने में शामिल था।

 जानकारी के अनुसार पिछले महीने ही अहमद ने निकाह किया था। डॉक्टर आदिल अहमद मामले में श्रीनगर पुलिस ने अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज भी की है। CCTV फुटेज के आधार पर डॉक्टर की पहचान होने के बाद गिरफ्तारी करके अपने साथ ले गई।

आप को बता दें कि डॉक्टर आदिल सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत था। सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल ने बताया कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले और सहारनपुर में एक निजी अस्पताल में काम कर रहे डाक्टर आदिल अहमद को श्रीनगर पुलिस गिरफ्तार करके ले गई है अहमद वहां दर्ज एक मुकदमे में वांछित था।

आरोप है कि डॉक्टर अदील ने श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए थे,,,जिससे शहर में तनाव फैल गया था,,,,इस मामले में श्रीनगर पुलिस ने पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी,,,बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान डॉक्टर की पहचान होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static