AMU में भड़काऊ भाषण देने वाले डॉ. कफील को STF ने मुंबई से दबोचा

punjabkesari.in Thursday, Jan 30, 2020 - 11:26 AM (IST)

लखनऊः नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भड़काऊ भाषण देने, सांप्रदायिकता के नाम पर उकसाने के साथ गृहमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी देने वाले डॉ. कफील को स्पेशल टास्ट फोर्स ने मुंबई से दबोच लिया है।

बता दें कि अलीगढ़ निवासी डॉ. कफील ने 12 दिसंबर को AMU में स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव के साथ CAA के खिलाफ हो रही सभा में भाग लिया था। पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार कफील ने सभा में छात्रों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया। उन्होंने मोटा भाई शब्द का इस्तेमाल कर इशारों में गृहमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी भी की थी।

इस मामले में अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाने में सभा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआइ दानिश ने 13 दिसंबर 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था। बताया गया है कि उसके बाद डॉ. कफील मुंबई भाग गया था, जिसे बुधवार देर शाम STF ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। डॉ. कफील इससे पहले गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौत के मामले में भी आरोपित और विवादित रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static