मुंबई के आलीशान होटल में चल रहा था हाई-प्रोफाइल S#X रैकेट, दलदल से बचाई गईं दो लीड एक्ट्रेस, फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 04:18 PM (IST)

UP Desk : मुंबई पुलिस ने शहर के गिरगांव इलाके में एक होटल में चल रहे कथित हाई-प्रोफाइल देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को रेस्क्यू किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हैं, जिनमें एक मराठी फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभा चुकी है, जबकि दूसरी बंगाली और हिंदी फिल्मों में छोटे किरदारों में नजर आ चुकी है।

मेकअप आर्टिस्ट पर रैकेट चलाने का आरोप
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के संपर्क में था और उसी नेटवर्क का इस्तेमाल कर महिलाओं को कथित तौर पर इस अवैध गतिविधि में शामिल करवाता था।

गुप्त सूचना के आधार पर छापा
पुलिस को लंबे समय से गिरगांव स्थित होटल में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए होटल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान कथित रैकेट का खुलासा हुआ और दो महिलाओं को वहां से सुरक्षित निकाला गया।

ऐसे सामने आया पूरा मामला
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ग्राहकों से संपर्क कर महिलाओं की उपलब्धता के आधार पर सौदा तय करता था। कथित तौर पर होटल और लॉज जैसे स्थानों का इस्तेमाल मुलाकातों के लिए किया जाता था। पुलिस ने मामले की पुष्टि और सबूत जुटाने के लिए विशेष रणनीति अपनाई, जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जनवरी में नवी मुंबई के तुर्भे नाका इलाके में भी एक कथित देह व्यापार रैकेट का खुलासा हुआ था। उस कार्रवाई में पुलिस ने कई महिलाओं को मुक्त कराया था और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

नेटवर्क के अन्य कनेक्शन तलाश रही पुलिस
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कथित रैकेट का नेटवर्क किन-किन लोगों और स्थानों तक फैला हुआ है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static