कमजोर शटरिंग की वजह से गिरा लेंटर, आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 24, 2018 - 04:19 PM (IST)

हापुड़(नदीम अहमद): उत्तर प्रदेश में हापुड़ के धीरखेड़ा में निर्माणाधीन गोदाम का लेंटर गिरने से हादसा हो गया है। इस हादसे में करीब आधा दर्जन मजदूर बुरी तरह से दबकर घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें तीन मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि ये हादसा कमजोर शटरिंग होने के कारण हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन मजदुर धीरखेड़ा में एक गोदाम का लेंटर डालने का काम कर रहे थे। तभी अचानक शटरिंग की एक बल्ली टूट गई और शटरिंग का सामान नीचे गिर गया। शटरिंग के नीचे करीब आधा दर्जन मजदुर भी दब गए। जिनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमे 3 मजदूरों के गंभीर चोटें बताई जा रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static