पत्नी करती है शराब और भांग का नशा, नशेड़ी दुल्हन ने दांतों से काटकर पति को किया घायल

punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2022 - 09:24 AM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नवेली दुल्हन ने दांतों से काटकर अपने पति को घायल कर दिया। घायल पति ने थाने पहुंचकर पत्नी के विरुद्ध तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी कई तरह का नशा करती है और नशे की हालत में हंगामा व मारपीट करती है।

पत्नी करती है शराब और भांग का नशा 
मामला जिले के टप्पल थाने के एक गांव की है। पीड़ित युवक ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी शराब और भांग का सेवन करती है। इसके बाद घर में कलह करती है। शुक्रवार की रात 12 बजे गहरी नींद से पत्नी ने जगा दिया। इसके बाद झगड़ा करते हुए चूड़ियां तोड़ दीं और अपना सिर दीवार पर पटक दिया।

इसके बाद हाथापाई करते हुए हाथ और छाती में दांतों से बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। उनके बुजुर्ग पिता को भी जान से मारने की धमकी देते हुए शोरशराबा करने लगी। 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने नवविवाहिता पत्नी से छुटकारा दिलाने की मांग भी की है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static