प्रयागराज में बाढ़ के कारण जनामग्न है गंगा घाट, सड़क किनारे हो रही है शवों की अंत्येष्टि

punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2023 - 01:50 PM (IST)

Prayagraj News: तीर्थराज प्रयाग में पतित पावनी गंगा में बढे जलस्तर के कारण दूर दराज से आने वाले लोगों को अपने मृतक परिजनों की अंत्येष्टि गंगा घाट से सटी सड़क के किनारे ही करना पड़ रहा है। शहर में दारागंज और रसूलाबाद गंगा तट पर अंत्येष्टि की जाती है। दोनों घाट जनामग्न हो गए हैं जिस कारण शवों के अंतिम संस्कार सड़क किनारे पर किए जा रहे हैं। दारागंज में अंत्येष्टी के लिए कोई घाट नहीं है। आस-पास और दूर दराज से आने वाले लोग शास्त्री पुल के नीचे गंगा घाट पर ही अंत्येष्टि करते हैं। लेकिन बाढ़ के कारण अंत्येष्टि स्थल जलमग्न हो गया है, जिस कारण लोगों को सड़कों पर ही अंत्येष्टि करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

PunjabKesari

रसूलाबाद स्थित श्मशानघाट का भी यही हाल है। यहां भी घाट में बाढ़ का पानी पसरा हुआ है, जिसके चलते लोगों को प्रियजनों की अंत्येष्टि गंगा घाट छोड़ कर सड़क किनारे करना पड़ रहा है। दारागंज घाट पर अंत्येष्टि क्रिया कराने वाले पंडा अमन ने बताया कि प्रयागराज में शहर और आस-पास के जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के नजदीकी मध्य प्रदेश की सीमा से सटे आस-पास के गांव के लोग भी अपने प्रियजनों की अंत्येष्टि करने पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ से पहले यहां प्रतिदिन करीब 30 शव की अंत्येष्टि की जाती थी। बाढ़ के कारण अब दिनभर में करीब 10 शव की अंत्येष्टि हो जाती है। कुछ लोग तो अपने प्रियजन की अंत्येष्टि नजदीक में कर देते हैं, लेकिन इस बदतर स्थिति में भी लोग घाट पर शव की अंत्येष्टि कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव दाह के लिए अभी 700 रूपए क्विंटल लकड़ी है।

यह भी पढ़ेंः स्वामी प्रसाद मौर्य समेत सपा सदस्यों ने यूपी विधानसभा से किया बहिर्गमन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

PunjabKesari

प्रतापगढ़ निवासी दीपक मिश्र का कहना है कि सामान्यतौर पर दारागंज में शास्त्री पुल के नीचे गंगा का प्रवाह रहता है। बाढ़ से पहले गंगा तट से कुछ कदम की दूरी पर चिता सजाकर अंत्येष्टि की जाती थी। अंत्येष्टि स्थल के बगल से बह रहीं गंगा जल में डुबो कर शव का स्नान कराया जाता था। अंत्येष्टी के बाद शरीर के बचे कुछ अंश को वहीं गंगा में प्रवाहित कर दिया जाता है। अब हर प्रकार से परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण लकड़ियां भी गीली हो गई हैं जिससे अंत्येष्टी में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static