पुरानी रंजिश के चलते BJP नेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत; तीन घायल

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 11:48 AM (IST)

Lucknow News (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के तेजी खेड़ा में कई राउंड गोलियां चलने की घटना सामने आई है। यह फायरिंग शुक्रवार रात तिलक समारोह में वर्चस्व और पुरानी रंजिश के चलते की गई है। इस दौरान चार लोगों को गोली लगी, जिसमें से एक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग के दौरान घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

PunjabKesari
यह घटना लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के तेजी खेड़ा गांव की है। यहां पर शुक्रवार रात तिलक समारोह में वर्चस्व और रंजिश में एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों को गोलियां लगीं। जिसमें से अनंत यादव (60) की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायल अमित कुमार के हाथ में गोली लगी और रामबिलास के सीने के पास गोली लगी। वहीं, जयकरन के सिर में गोली लगी। जिसका मेदांता में इलाज जारी है।

PunjabKesari
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। यह फायरिंग मोनू रावत द्वारा की गई है, उसके साथ उसके 5 से 6 साथी भी थे। सभी ने मिलकर फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के हमलावर भाग निकले. पुलिस की पांच टीमें उनकी तलाश में लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ेंः Swami Prasad Maurya ने की चंद्रशेखर आजाद को समर्थन देने की घोषणा, बोले- 'आजाद एक क्रांतिकारी नेता हैं'
समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन छोड़ राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नाम से राजनीतिक दल बनाने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में नगीना क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद को समर्थन देने की घोषणा की।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static