PHOTOS: ताजमहल पर उमड़ी भीड़ के चलते इंतजामों का निकला दम! कहीं धक्का-मुक्की...कहीं दबे बच्चे

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2022 - 11:13 AM (IST)

आगराः यूपी के आगरा में अमृत महोत्सव को लेकर ताजमहल में प्रवेश निशुल्क कर दिया गया। जिसके चलते ताजमहल में लोगों का सैलाब आ गया। वही हालात इतने खराब हो गए कि कोई भी उपाय काम नहीं आया और सभी सरकारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई।
 

PunjabKesari

लोगों को पैर रखने जितनी भी जगह नहीं मिली, जिसके चलते बच्चे, महिलाएं बुरी तरह से  दब गए। चारों तरफ हड़कंप मच गया। वही पुलिस को भीड़ पर काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

PunjabKesari

बता दें कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के चलते सरकार ने देश के सभी स्मारकों में प्रवेश निशुल्क कर दिया। इसी दौरान आगरा में स्थित ताजमहल में भी प्रवेश निशुल्क किया गया।

PunjabKesari

 जिसके चलते शनिवार को ताजमहल में करीब 70 हजार पर्यटक पहुंचे। वही इतनी भीड़ के कारण ताजमहल में हड़कंप मच गया। ऐसे में भीड़ को संभालने के लिए की गई कोई व्यवस्था काम नहीं आई।

PunjabKesari

भीड़ इतनी ज्यादा हो गई की किसी को पैर रखने जितनी भी जगह नहीं मिली। वही भीड़ पर काबू पाने के लिए लगाई लाइने भी बेअसर रही।

PunjabKesari

इसी दौरान लाईनों में लगे बच्चे, महिलाए बुरी करह दब गए। इसके अलावा भीड़ में महिलायों के साथ भी अभद्रता हुई। वही घंटों तक लोग एक ही जगह पर फंस गए।

PunjabKesari

इस सब के चलते लोगों में धक्का मुकी इतनी बढ़ गई की बहुत से लोगों को ताजमहल में बिना प्रवेश किए ही वापिस लोटना पड़ा। ऐसे में लाइन में लगे लोगों का गर्मी ने बुरा हाल कर दिया। वही सुरक्षाकर्मियों को भी हालात काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static