UP में ब्राह्मणों के उज्जवल भविष्य के लिए ''ब्राह्मण सिक्योरिटी फोर्स'' की हो स्थापनाः जितिन प्रसाद

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 05:37 PM (IST)

फरूर्खाबादः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सवर्ण आरक्षण कानून बनने से सवर्णों का काम चलने वाला नहीं बल्कि सवर्णों को सरकार से अपने हकों को पाने के लिये एकता की ताकत दिखानी होगी। प्रसाद ने ब्राह्मण चेतना परिषद के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज के लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि आज देश का किसान और नौजवान परेशान है, महिलाओं का उत्पीड़न चरम सीमा पर है। सभी के धंधे चौपट हो गए हैं, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट हो रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी और आम नागरिकों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं को हल करेगी। ब्राह्मण चेतना परिषद संरक्षक ने बताया कि ब्राह्मण चेतना परिषद से जुड़े कार्यकर्ता ब्राह्मणों की गौरवशाली मिसाल कायम करने के लिये ब्राह्मण चेतना परिषद का प्रतीक चिन्ह लेकर गांव-गांव में दिखाये और नौजवानों को नौकरियां कैसे दिलवायीं जाये इसकी रूपरेखा बनायें। ब्राह्मण चेतना परिषद में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, किसान आदि सभी वर्गों के ब्राह्मण आज हैं, ऐसे में ब्राह्मण चेतना परिषद में आज युवाओं को जोड़कर ब्राह्मण समाज को ब्राह्मणों की गौरवशाली मिसाल कायम करने की जरूरत हैं।

कानपुर में बिकरू काण्ड का नाम लिये बिना उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण वर्ग के लोगों की हत्याएं की जा रही हैं, ऐसे में ब्राह्मण सिक्योरिटी फोर्स की स्थापना की जानी चाहिए ताकि ब्राह्मणों के उज्जवल भविष्य की दिशा मिल सके। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष, मृत्युजंय शर्मा, पुन्नी शुक्ला, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अरूण प्रकाश ददुआ, ब्राह्मण चेतना परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजन दीक्षित, मंत्री अशोक पाण्डेय, संजीव मिश्रा उफर् बॉबी आदि प्रमुख मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static