‘EVM हटाओ-देश बचाओ’ पदयात्रा पहुंची नोएडा, ओंकार ने कहा-EVM में बसी है PM की जान

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 11:56 AM (IST)

नोएडा: ‘ईवीएम हटाओ, देश बचाओ’ का नारा बुलंद कर पैदल यात्रा करने वाले ओंकार सिंह बृहस्पतिवार को नोएडा पहुंचे। नोएडा में फेसबुक के माध्यम से जुड़े कुछ लोगों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि ईवीएम के खिलाफ ओंकार सिंह ने अपनी यात्रा 18 अगस्त को रुद्रपुर से शुरू किया। जो जयपुर, उदयपुर, अहमदाबाद, पुणे, मुंबई बेंगलुरु, चेन्नई, पुरी, कोलकाता, कानपुर से होकर दिल्ली में खत्म होगी। यह यात्रा 6000 किलोमीटर की है। 
PunjabKesariयात्रा का मकसद
यात्रा कर रहे ओंकार सिंह ने बताया कि उनका मकसद वोटों की गिनती में हो रही चोरी को रोकना है। ईवीएम मशीन बंद होनी चाहिए। बैलेट से काउंटिंग की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है। हालन.... की जितनी समस्या सूची थी उतनी नहीं हो रही है। फेसबुक की मदद से काफी लोग जुड़ रहे हैं और उनके शहर पहुंचने पर वह मिलते हैं। 

प्रधानमंत्री की जान ईवीएम में है: ओंकार सिंह
ओंकार सिंह ने मौजूदा केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरीके से पहले के समय में राजा की जान तोते में बसती थी वैसे ही मौजूदा प्रधानमंत्री की जान ईवीएम में बसती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static