पुलिस की वर्दी पहनकर रौब झाड़ रहा फर्जी दारोगा गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 27, 2022 - 03:32 PM (IST)

बुलंदशहर:  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस की वर्दी पहनकर दिल्ली के एक युवक ने जमकर व्यापारियों पर रौब झाड़ा और उनसे अवैध उगाही की कोशिश की । जब लोगों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने मामले की जानकारी तत्काल ख़ुर्जा पुलिस को दी। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने वर्दी पहन कर रौब झाड़ रहे फर्जी दारोगा को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार फर्जी दरोगा दिल्ली के भजनपुरा का रहने वाला है। जो आज बुलंदशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहन कर पैंठ में गया था। पैठ में जाने के बाद इसने बकरा खरीदने का मन बनाया और यह चाह रहा था कि पुलिस की वर्दी में वह पैठ से बकरे को हड़प ले। इसके अलावा खुर्जा नगर में इसने कई अन्य व्यापारियों को हड़का कर अवैध उघाई की कोशिश की। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया  कि यह वर्दी उसकी नहीं उसके दोस्तों की है जो दिल्ली पुलिस में दारोगा है। उसने शौक में वर्दी को पहन लिया था।

एसएसपी बुलंदशहर श्लोक कुमार का कहना है कि आरोपी ने वर्दी को ₹500 में खरीदा था और उसकी मंशा थी कि इस वर्दी को पहन कर अवैध उघाई करे और व्यापारियों को डरा धमका कर पैसे वसूले। आज इसी उद्देश्य से यह खुर्जा में आया हुआ था और जब लोगों की शिकायत मिली और चेकिंग अभियान चलाया गया तो इसको पकड़कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static