पशुओं से फसल बचाने की व्यवस्था बनी काल, खेत में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आते ही किसान की गई जान
punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 03:40 PM (IST)
अमेठी : जिले के फुर्सतगंज थाना क्षेत्र के गांव लंगोटीपुर में शनिवार दोपहर बाद खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, लंगोटीपुर निवासी संदीप यादव (37 वर्ष) दोपहर खेत में काम कर रहा था, तभी खेत में पशुओं से सुरक्षा के लिए लगी मशीन में प्रवाहित हो रहे बिजली करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
फुर्सतगंज स्थित थाना अध्यक्ष नंद हौसिला यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें : दहेज और संतान का दबाव बना काल! 5 महीने की गर्भवती महिला की हत्या, दूसरी को औलाद के लिए जिं'दा जला'या
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में पांच माह की गर्भवती एक महिला को दहेज की मांग को लेकर कथित रूप से जहर देकर मार दिया गया जबकि संतान न होने पर दूसरी महिला को उसके ससुराल वालों ने कथित रूप से आग लगा दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खतौली कस्बा निवासी शालू (30) मृत मिली और उसके शरीर में जहर पाया गया। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और उन्होंने जहर देकर उसकी हत्या कर दी... पढ़ें पूरी खबर...

