Farrukhabad News: गंगा दशहरे पर स्नान पर्व के लिए आए एक दर्जन लोग गंगा में डूबे, 4 की मौत...पुलिस व्यवस्था की खुली पोल

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 04:28 PM (IST)

Farrukhabad News (दिलीप कुमार): उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में अलग अलग घाटों पर गंगा दशहरा पर गंगा नहाने आए लगभग एक दर्जन युवक गंगा में डूबे। गोताखोरों की मदद से 6 युवकों को सकुशल गंगा से बाहर निकाला। गहरे पानी में चले जाने से युवक गंगा में डूबे। दोस्तों ने गंगा में डूबता देख स्ट्रीमर बुलाकर बचाने का प्रयास किया। चार के शव बरामद बाकि की गोताखोर तलाश कर रहे है। युवकों के डूबने से पुलिस व्यवस्था की पोल खुल गई।

PunjabKesari

पुलिस के पांचाल घाट पर मुस्तैदी के बाद भी 8 युवक गंगा में डूबे। पुलिस ने डेढ़ दर्जन सुरक्षा व्यवस्था में लगाई थी। नावे व पीएसी जवानों को गंगा में डूबने बालों को बचाने के लिए लगाया गया था। बता दें कि, फर्रुखाबाद पांचाल घाट पर अनुज निवासी नेकपुर कला दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आया था। गहरे पानी में चले जाने अनुज डूब गया। आनन फानन में गोताखोर को बुला उसकी तलाश की गई। काफी खोजबीन के बाद गोताखोर ने अनुज का शव को गंगा से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ेंः Ganga Dussehra: गंगा दशहरा का पर्व आज, गंगा में स्नान के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता...लगाई आस्था की डुबकी

PunjabKesari

वहीं, छिबरामऊ जनपद कन्नौज का रहने वाला विजय अपनी मां के साथ गंगा स्नान करने आया था। विजय भी नहाते हुए गहरे पानी में चला गया और विजय की गंगा में डूबने से मौत हो गई। यही हाल शमसाबाद का भी है जहां रजत अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। गहरे पानी में जाने से जब डूबने लगा तो थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को को गंगा से निकाला। इसी तरह गहरे पानी में जाने से आज चार लोगों की मौत हो गयी है। विजय और अभिषेक की गोताखोर कर रहे तलाश अभी दोनों का कोई पता नहीं चल सका। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static