फर्रुखाबादः संपत्ति विवाद के चलते 24 घंटे के अंदर दो महिलाओं के मारी गोली, हालत गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 12:52 PM (IST)

फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर संपत्ति विवाद को लेकर 24 घंटे के अंदर दो महिलाओं के गोली मार दी गई है। दरअसल, घरेलू बटवारा में दो भाइयों में हुई मारपीट का वीडियो बनाने पर महिला के जेठ ने गोली मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई तो पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे लोहिया रेफर कर दिया।

PunjabKesari

बता दें कि यह मामला जिले के सलेमपुर गांव का है। यहां के निवासी गोविंद मिश्रा, अरुण मिश्रा पुत्रगण राम मनोहर मिश्रा का 6 माह पूर्व आपसी बंटवारा हो चुका था। गांव में लगी अरुण मिश्रा की चक्की पर भाई गोविंद मिश्रा अपना गेहूं पिसवाने गया था। उसी दौरान घर में बंटवारा को लेकर हुई बातचीत में विवाद शुरू हो गया। मौका पर ग्रामीणों ने विवाद शांत करा दिया। 16 अक्टूबर शाम 6 बजे अरुण मिश्रा, भाई गोविंद मिश्रा के दरवाजे पर बटवारा को लेकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद यह झगड़ा मारपीट में तब्दील हो गया।

वीडियो बनाने पर महिला को मारी गोली
जब यह झगड़ा चल रहा था तो अरुण मिश्रा का पुत्र देव मिश्रा गोविंद को मार पीट कर रहा था, जिसका वीडियो गोविंद की पत्नी शिवानी बना रही थी। वीडियो बनाते देख अरुण मिश्रा ने तमंचे से फायर शिवानी के ऊपर कर दिया। जिसमें महिला के दाहिने हाथ में लग गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद घायल महिला ने बताया कि, देवर गोविंद मिश्रा की पत्नी शिवानी मिश्रा ने उसके हाथ पकड़ लिए और गोविंद ने उसके सटाकर गोली मार दी।

PunjabKesari

कुछ दिन पहले महिला के पति को भी लगी थी गोली
बीते दिन हुए विवाद में शिवानी मिश्रा पत्नी गोविंद मिश्रा के हाथ और कान में लगी गोली थी। वहीं, आज हुए विवाद में महिला को गोली लग गई है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया। जहां से लोहिया रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने धारा 307 आई.पी.सी. साहित्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल, पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static