Video: बाप बेटी का रिश्ता हुआ कलंकित, पिता ने बेटी का किया बलात्कार
punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 07:10 PM (IST)
मैनपुरी: रामराज्य उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे पूरा उत्तर प्रदेश एक बार फिर शर्मसार हो गया है। , जिस खबर को हम बताने जा रहे है उसे सुन आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे और आप भी तस्वीर में दिख रहे इस कलयुगी पिता को बुरा भला कहने को मजबूर हो जाएंगे।

हैवानियत की घटना तब सामने आया जब एक महिला घिरोर थाना में पहुंची और उसने पति खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ उसके पति ने यानी लड़की के पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।

