बेखौफ बदमाशों ने 5 वर्षीय मासूम का किया अपहरण, 20 लाख की मांगी फिरौती

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 01:10 PM (IST)

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब 5 वर्षीय विशाल तिवारी नाम के बच्चे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। और मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिजनों  ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने स्वाट टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान अपहरण कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाशों के पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के भसमपुर का बताया जा रहा है। यहां पर बाइक सवार बदमाशों ने एक  5 वर्षीय का अपहरण कर लिया। परिजनों से 20 लाख की फिरौती। मांगी। और बच्चे अगवा कर मौके से फरार हो गए। गोंडा पुलिस आरोपियों की घेराबंदी की। इस दौरान नौबस्ता के जंगल में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में लगी गोली जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद। विधिक कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। बच्चे को परिजनों को सौंप दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static