खेलते-खेलते लापता हुआ 5 साल का मासूम, 2 घंटे बाद स्कूल परिसर में मिला इकलौते बेटे का शव, हत्या की आशंका; परिवार में कोहराम
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 12:32 PM (IST)
चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के धीना क्षेत्र में अपने घर से लापता हुए पहली कक्षा के एक छात्र का शव रविवार को एक सरकारी स्कूल परिसर में मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धीना थाना क्षेत्र के कजरारा गांव का रहने वाला कार्तिक (छह) रविवार सुबह अपने घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था।
उन्होंने बताया कि उसके परिजन ने उसकी तलाश शुरू की और इसी दौरान वे गांव के पास में स्थित सरकारी स्कूल परिसर में उसे ढूंढने गए तो वहां उन्हें कार्तिक का शव मिला। सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि बच्चे के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : 'सनातन में प्रकृति पूजा ही ईश्वर की उपासना...', पर्यावरण दिवस पर CM Yogi ने UP वालों के नाम लिखी चिट्ठी, युवाओं से की खास अपील
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए सोमवार को कहा कि आगामी पांच जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक वार्षिक औपचारिकता नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में लिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर 'योगी की पाती' शीर्षक से लिखे एक पत्र में कहा कि सनातन संस्कृति में वृक्षों, पर्वतों, नदियों और जीव-जंतुओं की पूजा की परंपरा रही है तथा वेदों में प्रकृति की उपासना को साक्षात ईश्वर की आराधना माना गया है... पढ़ें पूरी खबर ...

