बेखौफ बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के फ्रेंचाइजी संचालक का किया पीछा, लूट में असफल होने पर मार दी गोली
punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 05:48 PM (IST)

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बेखौफ बदमाशों बैंक ऑफ बड़ौदा के फ्रेंचाइजी संचालक को गोली मार दी। दरअसल, फ्रेंचाइजी संचालक बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा से पैसा लेकर ग्राहक सेवा केन्द्र पर जा रह था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसका पीछा कर लिया। इसी बीच बदमाशों ने पहले तो रूपयों से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। परंतु उसमें बदमाश असफल रहे जिसके बाद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। युवक बाइक से गिर गया जिससे बाद घटना पर मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचा। जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बता दें कि मामला बहराइच जिले के अलिया बुलबुल के निकट हाईवे के पास का बताया जा रहा है। रिसिया के इन्दिरा नगर निवासी प्रभात ओझा रविदास नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा का फ्रेंचाइजी संचालक का काम करते हैं। आज वह बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा से पैसा लेकर अपने सेन्टर पर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने लूट की नीयत से उनका पीछा किया परंतु वो लूटने में असफल रहे जिसके बाद तमाशे ने गोली मार दी। हालांकि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस सर्च अभियान चला रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Griha Pravesh: गृह प्रवेश करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान तभी सुखी बसेगा परिवार

आज का राशिफल 14 अगस्त, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

''राजू उठो, बस बहुत हुआ, अभी बहुत काम बाकी है...अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन की रिकवरी के लिए अमिताभ ने भेजा खास संदेश

J&K: स्वतंत्रता दिवस से पहले कुलगाम में आतंकियों का ग्रेनेड हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद