लखनऊ में पटाखे जलाने को लेकर दो सम्प्रदायों के बीच मारपीट

punjabkesari.in Tuesday, Oct 29, 2019 - 11:12 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के इन्दिरानगर क्षेत्र में दो सम्प्रदायों के बीच पटाखे जलाने को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन्दिरानगर के तकरोई में रात करीब नौ बजे दो सम्प्रदायों के लोगों के बीच पटाखे जलाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साये लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस सिलसिले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस असहाय नजर आई
गौरतलब है कि दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर राज्य सरकार ने भले ही उच्चतम न्यायालय के आदेश पर रात आठ से दस बजे के बाद पटाखे जलाने की छूट दी थी। न्यायालय के आदेश को नजर अंदाज करते हुए लोगों ने रात एक बजे तक पटाखे जलाये और पुलिस असहाय नजर आई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Related News

static