महिला से रेप के आरोप में BJP-MLA सहित परिवार के 6 लोगों पर FIR दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2020 - 05:07 PM (IST)

भदोही: उत्तर प्रदेश के जनपद भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी पर महिला से रेप के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं एफआईआर में विधायक के 3 बेटे और 3 भतीजे भी शामिल हैं। बता दें कि विधवा महिला ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। महिला ने विधायक सहित उनके परिवार के 6 लोगों पर भदोही के एक होटल में रेप करने का आरोप लगाया है।
PunjabKesari
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने तहरीर में आरोप लगाया था कि विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भतीजे संदीप ने शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया है। बाद में महिला ने विधायक सहित उनके परिवार के 5 और लोगों पर भी शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर सभी के खिलाफ भदोही कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। इसमें एक टीम गठित कर दी गई है जो मामले की जांच कर रही है। 
PunjabKesari
क्या है मामला?
विधवा महिला का आरोप है की विधायक के भतीजे संदीप तिवारी ने शादी का झांसा देकर उससे साल 2014 में मेलजोल बढ़ाया। जिसके बाद वाराणसी के एक होटल में  साल 2016 को पहली बार उसके साथ उसने बलात्कार किया। यही नहीं शादी की बात का झांसा देते हुए  यह सिलसिला लगातार चार साल तक चलता रहा और एक समय ऐसा भी आया जब चालीस साल की महिला को 2017 में विधान सभा चुनाव लड़ रहे रविंद्र नाथ त्रिपाठी के भतीजे संदीप ने भदोही के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में एक महीना तक रख कर उसके साथ बारी-बारी से हर दिन कभी विधायक तो कभी विधायक के बेटे और भतीजे बलात्कार करते रहे।

तहरीर में महिला ने लगाया जान से मारने का आरोप
वहीं महिला का यह भी आरोप है कि मुंबई निवासी उक्त महिला का ट्रेन में विधायक के भतीजे संदीप तिवारी से मेलजोल बढ़ा था। उसके बाद संदीप शादी की बात कहकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा और जब भदोही के होटल में संदीप और विधायक सहित प्रकाश, चंद्रभूषण, नीतेश, दीपक ने उससे ज़बरदस्ती बलात्कार किया तो उसकी शिकायत उसने संदीप से की। जिससे वह उसे लेकर मुंबई चला गया और सब भूल जाने की बात कहकर शादी की बात की इसलिए वह चुप थी। कुछ दिन बाद जब वह दौबारा संदीप से शादी करने को बोली तो उसने शादी से साफ इंकार करते हुए उसे जान से मारने को कहा। वहीं इस बात को भी महिला ने तहरीर में बताया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static