सारस पक्षी के 'दोस्त' आरिफ पर दर्ज FIR, अखिलेश बोल- जान बचाने वाले इंसान को डराना चाहती सरकार

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2023 - 03:01 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सारस पक्षी के 'दोस्त' आरिफ पर दर्ज FIR को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जान बचाने वाले पर केस दर्ज कर उसे डराना चाहती है। उन्होंने कहा कि मैने एक हाथी को एक्सप्रेसवे पर चल रहा था उसे ट्वीट कर दिया तो उसके महावत को गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि ठीक बात है उसे गिरफ्तार किया गया। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है उस आधार पर कार्रवाई होनी ही चाहिए। सरकार कभी-कभी लाइन्स को निरस्त करती है। जिसके पास हाथी था उसे सरकार को वापस भी करना पड़ा था। अखिलेश ने कहा कि 2019 में एक कहावत की हाथी ने हत्या की उस समय अधिकारी तब कहां थे  क्योंकि वह मुख्यमंत्री जी का स्वजातीय था  इसलिए वन विभाग सो गया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी का स्वजातीय और उनके पड़ोसी होने के नाते उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

PunjabKesari

जानिए पूरा मामला
 दरअसल, जामो विकासखंड के मांडका गांव के 30 वर्षीय मोहम्मद आरिफ ने फरवरी 2022 में एक खेत में घायल सारस को कुत्ते नोच रहे थे इस दौरान आरिफ उसकी मदद की। उसके बाद सारस और आरिफ एक दोस्त की तरह रहने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उसके बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरिफ के घर पहुंच कर उसे बधाई दी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए सारस को पक्षी विहार में छोड़ने का आदेश दिया। उसके बाद उसे बरेली के पक्षी विहार में उसे छोड़ दिया गया। आरिफ से अलग होने के बाद सारस ने पक्षी विहार से कही और चला गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम सारस को ढूंढने लगी।  बाद में वन विभाग ने सारस को पकड़ पक्षी विहार ले आई। जो डॉक्टरों की निगरानी में रहा लेकिन वह आरिफ के बिना गुम सुम रह रहा था।

फिलहाल अब कानपुर चिड़ियाघर पक्षी विहार में 15 दिन लिए क्वारंटाइन रखा गया है। इसके बाद इसको चिड़ियाघर के उस बड़े हिस्से में छोड़ा जाएगा, जहां वो पेड़ों पर बैठ सकेगा। चिड़ियाघर प्रशासन ने बताया कि सारस एकदम स्वस्थ है और प्रोटोकॉल के चलते 15 दिन की निगरानी में है। यहां केयर टेकर के अलावा किसी को जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि पक्षी प्रेमी आरिफ पर केस दर्ज होने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों आरिफ की सराहना कर हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static