Shocking! बॉलीवुड के इस मशहूर फिल्म मेकर के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग, कुख्यात गैंग से जुड़ा हमलावर.... वजह को लेकर बड़ा खुलासा
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 04:50 PM (IST)
UP Desk : मुंबई के जुहू में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के निवास शेट्टी टावर के बाहर शनिवार देर रात फायरिंग की घटना ने राजधानी मुंबई में सनसनी फैला दी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले की गहन जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर धमकी
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने लिखा कि रोहित शेट्टी को कई बार चेतावनी दी गई थी कि वे उनके काम में दखल न दें, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। पोस्ट में यह भी चेतावनी दी गई कि यह केवल “छोटा ट्रेलर” था, भविष्य में गंभीर कार्रवाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें : योगी सरकार ने प्रशासनिक महकमे में किया बड़ा फेरबदल! 6 IAS के बाद 5 PCS इधर से उधर, जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
पोस्ट में कहा गया, "राम राम जय बजरंग बली सभी भाइयों को। आज मुंबई में शेट्टी टावर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरी बॉक्सर और हरमन संधू लेते हैं। हमने इसे बहुत बार मैसेज किया कि हमारे काम में दखल ना दें, लेकिन इसे समझ में नहीं आया। यह छोटा सा ट्रेलर है। आगे अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो घर के भीतर भी फायरिंग की जाएगी। पूरी बॉलीवुड को चेतावनी है।"

घटना की जानकारी
सूत्रों के अनुसार, हमलावर बाइक से जुहू इलाके में आया और थोड़ी दूरी पर बाइक खड़ी कर पैदल शेट्टी टावर की ओर बढ़ा। इसके बाद आरोपी ने चार से पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि फायरिंग करने वाला एक ही शख्स था। घटना के तुरंत बाद जुहू पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। शेट्टी टावर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
यह भी पढ़ें : बजट में UP की बल्ले-बल्ले! सौगात में मिला हाई-स्पीड रेल नेटवर्क, AIIMS, IIT; हर जिले में ट्रॉमा सेंटर और आम जनता के लिए खुला पिटारा...
पुलिस की जांच
पुलिस ने कहा है कि जबकि लारेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया है, इस दावे के समर्थन में अभी तक ठोस सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह फायरिंग पैटर्न सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग से मेल खाता है। दोनों मामलों के मोडस ऑपरेन्डी में समानताएं देखी जा रही हैं, जिस कारण क्राइम ब्रांच दोनों घटनाओं की गहन पड़ताल कर रही है।

