पहले रिलेशन बनाए, बच्चा पैदा किया..फिर पत्नी संग मिलकर लिव-इन पार्टनर को किया न्यूड और...खौफनाक वारदात को जान कांप जाएगा कलेजा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 04:46 PM (IST)

गोरखपुर न्यूज: यूपी के गोरखपुर पुलिस ने 30 जनवरी को पीपीगंज इलाके में मिली एक महिला की नग्न अवस्था में लाश के मामले का खुलासा कर दिया है। यह मामला प्रिया शेट्टी नाम की महिला की हत्या से जुड़ा है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह एक प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला है। जांच में पुलिस ने जो-जो खुलासे किए उन्हें जानकर आप सब हैरान रह जाएंगे। 

अब जानिए पूरी वारदात 
जानकारी के मुताबिक,  30 जनवरी को गोरखपुर में एक अज्ञात महिला की न्यूड डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस केस को सुलझाने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस व बीटीएस डेटा की मदद ली। जांच के बाद पुलिस ने मृतका के पति विजय, उसकी वर्तमान पत्नी संध्या और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

क्यों किया मर्डर?   
यह कहानी साल 2012 से शुरू होती है। गोरखपुर निवासी विजय मुंबई में इंश्योरेंस सेक्टर में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात प्रिया शेट्टी से हुई। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे और उनका एक बच्चा भी हुआ। साल 2014 में विजय प्रिया और बच्चे को मुंबई में छोड़कर गोरखपुर आ गया और यहां दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी संध्या से उसके तीन बच्चे हैं। जब संध्या को प्रिया के बारे में पता चला, तो घर में विवाद शुरू हो गया। कुछ समय पहले विजय प्रिया को लेकर गोरखपुर आया। यह बात संध्या को बिल्कुल पसंद नहीं आई और दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, यही विवाद हत्या की मुख्य वजह बना।

हत्या की पूरी साजिश
विजय, उसकी पत्नी संध्या और प्रिया ट्रेन से गोरखपुर पहुंचे थे। विजय के पिता ने उन्हें स्कूटी दी। इसके बाद पीपीगंज इलाके के एक सुनसान स्थान पर ले जाकर विजय और संध्या ने मिलकर प्रिया की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पहचान छिपाने के इरादे से मृतका के कपड़े उतार दिए गए और शव को नग्न अवस्था में छोड़ दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static